लखीमपुर खीरी : पलिया पुलिस ने 9075 किलोग्राम अवैध पील पाउडर किया बरामद , चार आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
अवैध पील पाउडर किया बरामद , चार आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल


पलिया पुलिस ने 9075 किलोग्राम अवैध पील पाउडर किया बरामद , चार आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
लखीमपुर खीरी के भारत – नेपाल सीमा पर एक मिनी ट्रक संदिग्ध पाउडर बरामद होने के बाद पुलिस सहित खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया है। यह संदिग्ध पाउडर तस्करी कर नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था।
मिनी ट्रक में भरे इस भारी मात्रा में बरामद संदिग्ध हल्के पीले रंग के इस 360 बोरी पाउडर के साथ पुलिस ने चार लोगो को भी गिरफ्तार किया है। बरामद बोरियों पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है यह नेपाल से तस्करी कर हरियाणा भेजा जा रहा था। पाउडर लिए जा रहे लोगों द्वारा इस सोडा बताए जाने के बाद निरीक्षण के दौरान इसका कलर हल्का पीला होने से यह आशंका लगाई जताई जा रही है बरामद पाउडर सोडियम कार्बोनेट हो सकता है। सोडियम कार्बोनेट विस्फोटक के लिए प्रयोग किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मिनी ट्रक सहित पकड़ी गई 360 बोरियों से हल्के पीले कलर का है। प्रथम दृष्टिया यह सोडा नहीं लग रहा है और इसकी तस्करी के लिए खर्च की जा रही रकम से भी मामला कुछ और प्रतीक हो रहा है। उन्होंने बताया फॉरेंसिक टीमों के द्वारा जाँच की जा रही है।
वही भारत नेपाल सीमा पर इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों को रोक पाने में नाकाम नजर आ रही है बॉर्डर पर तैनात कस्टम, एसएसबी, एलआईयू, आईबी, रॉ व पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां।





