वाहन चेकिंग के दौरान पलिया पुलिस ने पकड़ा 900 किलो संदिग्ध पदार्थ, 04 शातिर गिरफ्तार,विस्फोटक की आशंका, फॉरेंसिक जांच को भेजा गया सैम्पल


निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित)
वाहन चेकिंग के दौरान पलिया पुलिस ने पकड़ा 900 किलो संदिग्ध पदार्थ, 04 शातिर गिरफ्तार
-विस्फोटक की आशंका, फॉरेंसिक जांच को भेजा गया सैम्पल
-ऑपरेशन कवच के अंतर्गत थाना पलिया पुलिस द्वारा 9075 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर तथा घटना में संलिप्त वाहन संख्या- UP38T2444 सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी।
जुर्म व जरायम के उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे “आपरेशन कवच” के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र की बंशीनगर पर वाहन चैकिंग के दौरान दुधवा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध वाहन UP38T2444 को रोक कर पूछताछ एवं चेकिंग की गई तो वाहन में रखें कट्टे/बोरे के अन्दर संदिग्ध पदार्थ का होना पाया गया जिसे कूट रचित बिल के जरिये ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। कट्टे/बोरो में रखे संदिग्ध माल की सैंपलिंग व जाँच मौके पर आयी फिल्ड यूनिट द्वारा किया गया । जिसके आधार पर दिनांक 02.09.2024 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 303/2024 अन्तर्गत धारा 318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तार किये गये चार 04 आरोपियों को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया वहीं मुकदमें से सम्बन्धितअन्य तीन वांछित आरोपियों नेपाली की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश बंसल पुत्र आनन्द बंसल निवासी चन्दनचौकी थाना चन्दनचौकी जनपद खीरी पर पूर्व में मु0अ0सं0 21/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना चन्दनचौकी जनपद खीरी एवं मु0अ0सं0 27/16 धारा 323/504/506 भादवि थाना चन्दनचौकी जनपद खीरी दर्ज हैं।
दूसरा आरोपी किशुन पाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी परसाखेड़ा गोटिया थाना सीबी गंज जनपद बरेली,
तीसरा आरोपी विजय कुमार गुप्ता पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी बुद्धापुरवा मजरा रामनगर थाना चन्दनचौकी जनपद खीरी एवं चौथा आरोपी प्रदीप बसंल पुत्र आनन्द बंसल निवासी चन्दनचौकी थाना चन्दनचौकी जनपद खीरी है। पकड़ी गई गाड़ी से कुल-9075 किलो ग्राम संदिग्ध पाउडर व घटना में संलिप्त वाहन संख्या- यूपी 38 टी 2444 इत्यादि सामग्री बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल नंबरों एवं लोकेशन के माध्यम से इनके नेटवर्क के अन्य साथियों की पड़ताल की जा रही है जानकारों के अनुसार आरोपीगण दशकों से अवैध कारोबार में लिप्त हैं, लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव की कड़ी निगहबानी व निरीक्षक मनबोध तिवारी के चेकिंग अभियान को गच्चा देने में असफल रहे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मनबोध तिवारी थाना पलिया, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव थाना चन्दनचौकी, उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र, अजय सिंह चौकी प्रभारी बंशीनगर थाना पलिया, आरक्षी भरत कुमार, अनुज कुमार, विजय तिवारी, माता प्रसाद थाना पलिया जनपद खीरी, आरक्षी राहुल कुमार, रजत कुमार थाना चन्दनचौकी जनपद खीरी शामिल रहे।






