लखीमपुर खीरी : पुलिस व संपलियापूर्णानगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मादक पदार्थ सप्लायर को किया गिरफ्तार
पीलीभीत जिले के ग्राम नरोसा से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचा व मादक पदार्थ सप्लायर को किया गिरफ्तार , भेजा जेल


पलिया पुलिस व संपूर्णानगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मादक पदार्थ सप्लायर को किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय व अंतराष्ट्रीय मादक पदार्थ सप्लायर को लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ और अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है । दरअसल बताया जा रहा है बीती रात पलिया प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी व सम्पूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि अन्तर्राष्ट्रीय व अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ सप्लायर शमशाद निवासी नरौसा थाना हजारा जनपद पीलीभीत क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप की सप्लाई करने आया हुआ है जिसकी जानकारी मिलते ही टीम ने पलिया के हरीनगर तिराहा के पास से लगभग 5 लाख 42 हजार की 26 ग्राम स्मैक व अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ मुठभेड़ के दौरान शमशाद को गिरफ्तार कर लिया । मुठभेड़ के दौरान सप्लायर के पैर में गोली लग गई जिसे स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया गया ।पूछताछ के दौरान सप्लायर ने बताया की वह भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिकों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करता था । वहीं आरोपी पर पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है और उसे पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज बताये जा रहे हैं । हालांकि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है ।





