WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

विभिन्‍न मांगों को लेकर तहसील गेट पर किसानों ने प्रारम्भ किया धरना

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वैनर तले‌ शुरू हुए धरने को समझाने का प्रयास कर रहा पुलिस विभाग 

Savdhan India News

विभिन्‍न मांगों को लेकर तहसील गेट पर किसानों ने प्रारम्भ किया धरना

– राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वैनर तले‌ शुरू हुए धरने को समझाने का प्रयास कर रहा पुलिस विभाग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वैनर तले सैकड़ो किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर पलिया तहसील गेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। बाढ़ की विभीषिका से अभी भी क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच रहा है। धरने को सफल बनाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों से सैकड़ों किसान धरने में पहुंच रहे हैं। किसानों की यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो बढ़ सकती हैं प्रशासन की मुसीबतें। धरने पर बैठे किसानों की मांग है कि शारदा पुल से ग्राम अतरिया के बीच बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई रेलवे लाइन को तुरंत बनाया जाए और उसको पत्थर लगाकर मजबूत किया जाए, शारदा नदी के बनबसा डैम से शारदा बैराज तक डिशिल्टिंग कराई जाए और दोनों किनारों पर पत्थरों की पिचिंग की जाए, बरसात शुरू होने से खत्म होने तक शारदा बैराज के सारे गेट खुले रखे जाएं, हाई कोर्ट के आदेशानुसार सुहेली बैराज के गेट मानसून प्रारंभ होने से बरसात के अंत तक खुले रखे जाएं, पलिया-भीरा नेशनल हाईवे 731 पूर्ण रूप से दुरुस्त किया जाए। किसानों की अन्तिम मांग है कि फसलों के नुकसान के मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की जाये। धरने पर बैठे किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने का प्रयास निरन्तर जारी है। अब देखना है किसानों की मांगों को पूरा करने में प्रशासन कामयाब होता है या फिर साम,दाम,दण्ड,भेद का सहारा लेकर किसानों को समझा-बुझाकर धरने को समाप्त करा दिया जाता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button