WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

लखीमपुर खीरी : भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जाए जा रहे हार्डवेयर व अन्य समान के साथ चार महिला तस्कर गिरफ्तार

बसही बॉर्डर से चार महिलाओं को भारत से नेपाल तस्करी के समान के साथ एसएसबी ने किया गिरफ्तार

Savdhan India News

लखीमपुर खीरी जिले की सम्पूर्णानगर क्षेत्र भारत नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर तैनात 49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जाते हुए हार्डवेयर के समान सहित चार नेपाली महिला महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है । बसही बॉर्डर पर तैनात 49वीं वाहिनी एसएसबी कमांडर सामान्य उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर एसएसबी की गश्ती टीम ने पिलर संख्या 769/16 के पास से तस्करी के माल के साथ चार नेपाली महिला को पकड़ा है। इस दौरान बसही बाजार से चार साइकिल पर से सामान ले जाते चार महिलाओं को रोका गया। साइकिलों की तलाशी लेने पर उसमें से करीब एक लाख इकतीस हजार छह सौ साठ रूपए का हार्डवेयर व अन्य सामान बरामद हुआ। चौकी पर लाकर चारों महिलाओं से पूछताछ की गई महिलाओं ने अपना नाम राममाया तमांग उम्र 44 वर्ष, धर्मपत्नी लाल बहादुर तमांग निवासी ग्राम चगांव, पु. स्टेशन चगांच जिला कंचनपुर (नेपाल),सोनिया तमांग उम्र 32 वर्ष, धर्म पत्नी सोम्बा तमांग निवासी ग्राम धगाव, पु. स्टेशन चगांव जिला कंचनपुर (नेपाल), सरिता तमाग उस 42 वर्ष, धर्मपत्नी वे बहादुर तमाग निवासी ग्राम चगांव, पु. स्टेशन चगांव जिला कंचनपुर (नेपाल) व ऋतु तमांग उस 30 वर्ष, धर्म पत्नी विक्रम तम्मांग निवासी ग्राम चगांव पु. स्टेशन- चगांव जिगना कंचनपुर (नेपाल)बताया ।जिसके बाद एसएसबी ने साइकिल समेत माल का सीजर बनाकर महिलाओं समेत पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button