WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी : थाना खीरी पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में दहशत, आम लोगों में बढ़ा भरोसा

थाना अध्यक्ष निराला तिवारी की सक्रियता से क्षेत्र में बना कानून-व्यवस्था का मजबूत माहौल

Savdhan India News

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में लगातार चल रही ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं। निरंतर सक्रियता और सख्त कार्यशैली के कारण थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष निराला तिवारी की चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग उनकी कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना करते दिखाई दे रहे हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए थाना पुलिस दिन-रात सक्रिय दिखाई दे रही है। शांति भंग के मामलों में त्वरित कार्रवाई, वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जुआ-सट्टा गिरोहों पर शिकंजा, अवैध तमंचों व असलहों के खिलाफ अभियान और चोरी के मामलों के खुलासे लगातार जारी हैं।
थानाध्यक्ष निराला तिवारी द्वारा क्षेत्र की सभी चौकियों के प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर नियमित गश्त, पैदल मार्च और वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना क्षेत्र में दिन-रात पुलिस की सक्रियता बनी रहती है। खीरी कस्बे में देर रात तक खुलने वाली चाय एवं होटलों पर होने वाली हुड़दंगबाजी पर भी काफी हद तक रोक लगी है। पुलिस की सतत मौजूदगी से असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।
थाना खीरी पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार का अपराध, अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनी जा रही हैं और उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। बातचीत के दौरान थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के लिए थाना खीरी क्षेत्र सुरक्षित ठिकाना नहीं है। हमारी प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना, आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराना और प्रत्येक फरियादी की सुनवाई कर उसका निस्तारण करना है। जुआ-सट्टा, अवैध असलहे, शांति भंग, वारंटी-वांछितों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। अपराधियों के प्रति सख्ती और आम जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ पुलिसिंग की जा रही है। किसी भी कीमत पर अपराध और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लगातार कार्रवाई, सजग पुलिसिंग और सक्रिय नेतृत्व के चलते थाना खीरी क्षेत्र में माहौल पहले से अधिक सुरक्षित और नियंत्रित दिखाई दे रहा है, और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button