WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

बसही में SSB ने तस्करी कर लेकर जाई जा रही 7 बोरी यूरिया खाद व तंबाकू एवं गुटखा को किया जप्त,तस्कर फरार

7 बोरी यूरिया खाद व तंबाकू एवं गुटखा को किया जप्त

Savdhan India News

बसही में SSB ने तस्करी कर लेकर जाई जा रही 7 बोरी यूरिया खाद व तंबाकू एवं गुटखा को किया जप्त,तस्कर फरार

लखीमपुर खीरी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते आए दिन तस्कर तस्करी के सामान सहित पकड़े भी जाते हैं, जिसमें एक बार फिर भारत से नेपाल तस्करी कर जा रहे प्रतिबंधित सामान को एसएसबी ने जप्त किया है वही तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं। दरअसल जिले के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के बसही में एसएसबी की 49 वीं वाहिनी के बसही सहायक निरीक्षक अभिजीत दास के दिशा निर्देश पर एसएसबी के जवानों के सहायक उप निरीक्षक सदानन्द ने अपने अन्य जवानों के साथ मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सीमा के बसही के सीमा पिलर संख्या 770 के पास से जंगलों के रास्ते पर चार साइकिलों से तस्करी कर लेकर जाई जा रही भारी मात्रा में यूरिया खाद व तंबाकू एवं गुटखा के सामान को एसएसबी ने जप्त कर लिया।वही तस्कर मौके से समान छोड़कर कर भागने में कामयाब हो गए, पकड़े गए सामान में 7 बोरी यूरिया खाद व तंबाकू एवं गुटका अन्य सामान समान बरामद हुआ है, वहीं पकड़े गए सामान की कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है । जिसके बाद एसएसबी ने पकड़े गए सामान को कागजी कार्यवाही करते हुए पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button