21 दिसम्बर को सीएचसी पलिया में लगेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर
एमडी मेडिसिन डॉ0 अजीत सिंह और त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ0 रामकिशोर सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ शिविर में रहेंगे उपस्थित


21 दिसम्बर को सीएचसी पलिया में लगेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर
– एमडी मेडिसिन डॉ0 अजीत सिंह और त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ0 रामकिशोर सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ रहेंगे उपस्थित
पलियाकलाँ-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया परिसर में बृहस्पति वार दिनांक 21 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर जिले के जाने माने मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला के मार्गदर्शन में आरम्भ किया जाएगा जिसमें मरीज के परीक्षण, चिकित्सा, देखभाल व स्वास्थ्य परामर्श दिया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजीत सिंह एमडी मेडिसिन फिजिशियन एवं त्वचा रोग उन्नमूलन में कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रख्यात त्वचारोग विशेषज्ञ रामकिशोर वर्मा द्वारा शिविर में मरीजों को सम्पूर्ण चिकत्सकीय सेवायें निःशुल्क प्रदान की जायेंगी इस आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलिया के परामर्श दाता अंकित दीक्षित ने देते हुये बताया कि बेतरतीब व्यवहार, सामाजिक अलगाव, अत्यधिक संवेदनशीलता, आक्रामकता, खुद को नुकसान पहुंचाना, खुद पर नियंत्रण में कमी, गतिविधियों को दोहराना, दुश्मनी, लगातार कुछ करने से खुद को रोक न पाना, या व्याकुलता. लक्षणों में मामूली घटना के लिए भी बहुत ज़्यादा तनाव होना, चिंता करना छोड़ न पाना और बेचैनी आदि लक्षण मानसिक रोग के प्राथमिक लक्षणों में शामिल हैं।






