
चार वारंटी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ईसानगर पुलिस चार वारंटियों राजेन्द्र पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम चहलारपुरवा, कुलेराज पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम मुरौव्वा, शौकत पुत्र रहमतुल्ला निवासी ग्राम त्रिकौलिया, असगर अली उर्फ चौतू पुत्र रहमतुल्ला निवासी ग्राम त्रिकोलिया थाना ईसानगर को गिरफ्तार कर लिया है। चारों अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शेषनाथ दुबे, हेड कांस्टेबल हरिहर प्रसाद व राहुल कुमार मौजूद रहे।





