रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण किया गया रूट डायवर्जन
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण किया गया रूट डायवर्जन

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण किया गया रूट डायवर्जन

लखीमपुर-खीरी। राजापुर रेलवे क्रासिंग पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण के कारण उक्त मार्ग आवागमन के लिए बाधित होने की वजह से वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पीडब्लूडी एनएच डिवीजन से वार्ता कर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए उक्त मार्ग को शीघ्र खोले जाने का निर्देशित किया है, ताकि जनता को इस दौरान हो रही यातायात सम्बन्धी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस विषय पर पीडब्लूडी एनएच डिवीजन द्वारा ओवरब्रिज को शीघ्र पूर्ण कराये जाने का आश्वाशन दिया गया है। शहर में सामान्य यातायात बनाये रखने के लिए कुछ इस तरह से आवश्यक यातायात निर्देश जारी किए गए हैं।
उल्ल नदी से महेवागंज वैकल्पिक मार्ग से सम्बन्धित डायवर्जन
पीडब्लयूडी एनएच डिवीजन से प्राप्त सूचनानुसार पीलीभीत बहराइच मार्ग पर उल्ल नदी के पास से महेवागंज तक जाने वाले निर्माणाधीन सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त मार्ग के मध्य ग्राम सिंघनिया, सेहरुआ व बंजरिया में सीसी रोड का निर्माण किया गया है, जिसकी मजबूती के लिए सड़क पर मिट्टी मेड़ बनाकर पानी भरा गया है। जो यथा शीघ्र हटा दिया जायेगा, जिसके उपरान्त उक्त मार्ग आवागमन के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया जायेगा। इसकी सूचना यातायात पुलिस द्वारा सभी को समय पर उपलब्ध करा दी जायेगी। शहर के अन्दर वर्तमान में नो एन्ट्री का समय प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक प्रचलन में है। सैधरी मोड़, पंडितदीनदयाल चौराहा, एलआरपी चौराहा व राजापुर चौराहा तथा रामापुर से नौरंगाबाद मार्ग पर मीरपुर के पास नो एन्ट्री बिन्दु बनाया गया है। जहां पर नो एन्ट्री के बोर्ड लगे है, जहां से होकर शहर के अन्दर नो एन्ट्री के समय प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक बड़े व कामर्शियल वाहन तथा ट्रैक्टर-ट्राली आदि पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। आम जनता को सुचारु यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के लिए नो इण्ट्री का यातायात पुलिस द्वारा कड़ाई से पालन किया जायेगा। इस एडवाइजरी के माध्यम से पुनः समस्त ऐसे वाहन चालकों को जिनका नो इण्ट्री में प्रवेश निषेध है, फिर भी शहर के विभिन्न मार्गाे पर देखने में आया है कि नो एन्ट्री के समय ट्रैक्टर-ट्राली आदि पर ईंट, बालू, मौरंग, गिट्टी व सरिया लोड किए हुए वाहन चालक नो एन्ट्री में शहर मे प्रवेश कर जा रहे है, जिससे यातायात संचालन में व्यवधान उत्पन्न होता है। ऐसे वाहनों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जाती है। शहर में अत्यधिक ट्रैफिक लोड होने के कारण नो एन्ट्री में बड़े वाहन व कामर्शियल वाहन तथा उक्त वाहन जो ट्रैक्टर ट्राली व घोड़ा बुग्गी आदि से ईट, बालू, मौरंग लेकर आवागमव करते है। उन्हें पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है। नो एन्ट्री में पकड़े जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। राजापुर मंडी में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहन राजापुर चौराहे से मंडी में आवागमन कर सकेगें। आम जनता की सुविधा व सुगमता को देखते हुए समय-समय पर यातायात एडवाइजरी जारी की जा रही है। यातायात इंस्पेक्टर ने कहा कि इसके उपरान्त भी देखने मे आया है कि शहर के डानबास्को व नहर पुलिया से गुरूनानक नहर पुलिया वाले मार्ग पर लोग अपनी नहर पटरी पर न चलकर गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। चूंकि नहर पटरी काफी शंकरी है और दोनो तरफ से वाहन के आ जाने पर जाम की स्थित के साथ ही साथ दुर्घटना की भी स्थित उत्पन्न होती है। नहर पटरी पर सीसी रोड की चौडाई इतनी नहीं है कि सामान्य अवस्था में दो वाहन एक साथ आसानी से निकाले जा सकें। फिर भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए जल्दबाजी में गलत दिशा में वाहन चलाकर निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे जाम व दुर्घटना की सम्भावना होती है। लोग अपनी साइड मे चलें इसके लिए इस मार्ग पर पेट्रोलिंग भी की जाती है तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाती है। ऐसे में पुनः आमजनमानस से अनुरोध है कि नहर पटरी पर अपने ही साइड में चलें। शहर के अन्य मार्गाे पर भी यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने निर्धारित दिशा मे वाहन चलाते हुए सुगम यातातात संचालन में हमारा सहयोग करें। अन्यथा की दृष्टि में मोटर वाहन के सुसंगत धाराओं मे चालान किया जायेगा।







