लखीमपुर खीरी : यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं ने जरूरतमंदों को किया कंबलों का वितरण
मानव सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म -बीना गुप्ता


पलिया कलां खीरी तराई क्षेत्र में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे इंसान तो इंसान वन्य जीवों का भी बुरा हाल हो रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है जिनके पास ना ही कोई गर्म कपड़े हैं और ना ही ओढ़ने के लिए कंबल ।इस सब ज़रूरतों को देखते हुए पलिया क्षेत्र की चर्चित संस्था यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं ने एकजुट होकर जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया है जिसकी जानकारी मिलने पर लोग उनकी सराहना करते नजर आ रहे हैं ।

बता दें पलिया क्षेत्र की संस्था यथार्थ सेवा समिति ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे रहने वाले ,स्टेशन पर रात गुजारने वाले , कुछ ठेलिया और रिक्शा चालकों तथा अन्य जरूरतमंदों को स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति में
कंबलों का वितरण किया है।
समिति अध्यक्ष बीना गुप्ता एवं महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जिससे कि जरूरतमंद इस कड़ाके की ठंड में खुद को सुरक्षित रख सके ।
बातचीतके दौरान संस्था की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था अपने ध्येय वाक्य मानव सेवा सर्वोपरि है और मानव सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है , फिर चाहे वह सामाजिक दायित्वों को पूरा करना हो या कहीं भी किसी जरूरतमंद की सहायता इसी को अपना लक्ष्य मानकर हर संभव प्रयास करने से पीछे कभी नहीं हटेगी ।
महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने इस प्रयास को सफल बनाने में सबका धन्यवाद किया और कहा कि हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी नगर के शुभाकांक्षियों के सहयोग से यथार्थ सेवा समिति अपने मानवीय प्रयासों को फलीभूत कर सकेगी
इस अवसर पर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, इंदिरा नगर कॉलोनी के सभासद डॉ. रविंदर सिंह के साथ ही समिति की मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट,सुषमा शर्मा, कुमुद महिंद्रा ,जयंती बरनवाल अभिलाषा अग्रवाल, उर्मिला शुक्ला, पूनम सुनील, पूनम नीरज, मोना मल्होत्रा,नीलम , शशि, पुष्पा मुकेश, पुष्पा विपिन भावना गुप्ता,
डॉ. दीपिका, पूजा जायसवाल, निक्की वर्मा, पुष्पा अग्रवाल, नीतू बंसल, बीना गुप्ता सहित नगर के सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे ।





