WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

धौरहरा पुलिस ने हत्या की घटना का किया अनावरण

- घटना में शामिल में एक महिला सहित तीन अभियुकतों को किया गया गिरफ्तार

Savdhan India News

धौरहरा पुलिस ने हत्या की घटना का किया अनावरण

– घटना में शामिल में एक महिला सहित तीन अभियुकतों को किया गया गिरफ्तार


लखीमपुर-खीरी। धौरहरा पुलिस ने सोनू ऊर्फ इसराईल की हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि बीते 22 दिसम्बर को धौरहरा कस्बा के मोहल्ला बाजार निवासी सोनू ऊर्फ इसराईल की हत्या कर दी गई थी। मृत के भाई की तहरीर पर धौरहरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू करते हुए हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू उर्फ इसराईल की पत्नी जन्नतुन का थाना क्षेत्र के ही ग्राम लालापुरवा के मजरा जुगनूपुर निवासी इस्बान पुत्र समसुद्दीन एवं रामबट्टी निवसी साजिद पुत्र लतीफ के साथ बीते चार-पांच सालों से अवैध सम्बन्ध था। यह दोनों सोनू ऊर्फ इसराईल के मित्र भी थे। इसी का फायदा उठाकर यह दोनों अक्सर सोनू के घर आते जाते थे। कुछ दिनों पहले जब सोनू अवैध सम्बन्धों की भनक लगी तो जन्नतुन व सोनू के बीच कहा सुनी भी हुई थी। इसी प्रेम प्रसंग के कारण सोनू की पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए इरबान, साजिद और रहीम के साथ मिलकर योजना बनाई। बीते 22 दिसम्बर को रात्रि लगभग 09ः00 बजे इरबान, साजिद और रहीम योजनाबद्ध तरीके से सोनू उर्फ इसराईल को कैलाश वकील की आम की बाग में लेकर गए और वहां सोनू के हाथ पैर बांधे और धारदार चाकू से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। 23 दिसम्बर को शाम के समय मृतक के भाई जिबराइल ने थाने में एक तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण इरबान, शाजिद व जन्नतुन आज गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य माल भी बरामद कर लिया गया है। तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उप निरीक्षक रामजीत यादव, योगेश कुमार शंखधार, ब्रह्मानन्द यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, मनोज कुमार, कांस्टेबल आदर्श चौरसिया, इमरान, विनीत कुमार,. महिला कांस्टेबल नीलम पाल, उर्मिला शर्मा व अश्वनी यादव मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button