अनियंत्रित कार पलटने से चार घायल, एक की मौत
- पलिया-भीरा मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास हुआ हादसा

अनियंत्रित कार पलटने से चार घायल, एक की मौत
– पलिया-भीरा मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास हुआ हादसा

पलियाकलां-खीरी। सड़क दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार लखनऊ के विकासनगर निवासी प्रकाश सिंह, धीरज, विकास, शरद यादव व राहुल श्रीवास्तव स्कार्पियो कार से पलिया घूमने या फिर किसी कार्य से आए हुए थे। रविवार को वापस होते समय पलिया-भीरा मार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान राहुल श्रीवास्तव की मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, क्योंकि कार के अन्दर शराब और बियर की बोतलें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।







