ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर में अग्रवाल पेट्रोल पम्प के सामने ईटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
घ्रटनाक्रम के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेड़वा निवासी लल्लन मिश्रा पुत्र राममनोहर (35) बाइक से गोला से वापस अपने घर जा रहा था। नगर के अग्रवाल पेट्रोल पम्प के पास पहुंचते ही लखीमपुर की तफर से तेज गति से आ रही केडिया ईट भट्ठा की ईंटो से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली संख्या यूपी-31 बीआार-8697 ने बाइक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। परन्तु ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उधर अचानक हुई मौत से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।





