
एक वारंटी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। तिकुनिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम खमरिया कोईलार निवासी वांरटी अमानत खां पुत्र अबरार को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध गोवध अधिनियम के अभियोग पंजीकृत था, जो काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गये वारंटी को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टबल सुभाष निषाद व सुमित कुमार मौजूद थे।





