
जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। हैदराबाद पुलिस जुआ खेलते चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। चारों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हैदराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के ही ग्राम ममरी से गांव निवासी बालगोविन्द पुत्र छोटेलाल, भाईलाल पुत्र चेतराम, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र खुशीराम व घनश्याम पुत्र लालताप्रसाद को गिरफ्तार किया है। मौके से 52 ताश के पत्ते व 1890 रूपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामपलट यादव, कांस्टेबल धीरज यादव, ऋतुराज सिंह व आकाश यादव मौजूद रहे।







