WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के तहत वन स्टाफ सेंटर पहुंचा स्कूली छात्राओं का दल

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के तहत वन स्टाफ सेंटर पहुंचा स्कूली छात्राओं का दल

Savdhan India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के तहत वन स्टाफ सेंटर पहुंचा स्कूली छात्राओं का दल


लखीमपुर-खीरी। ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ पखवाड़ा के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने वन स्टाफ सेंटर का भ्रमण कर वर्किंग जानी। इस दौरान महिला परक योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवं प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई।
बालिका विद्यालय की वॉर्डेन के नेतृत्व में पहुंची बालिकाओं का केंद्र प्रशासिका रश्मि चतुर्वेदी, महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा विष्ट व अन्य कर्मचारियों ने पुष्प देकर स्वागत किया। रश्मि चतुर्वेदी और काउंसलर विजेता गुप्ता ने बताया कि समाज में आज भी कई ऐसी बालिकाएं और महिलाएं हैं, जो किसी न किसी रूप में अपराध का शिकार बनती हैं। अगर उन्हें किसी मदद की जरूरत पड़ती है तो उनकी मदद करने वाला कोई नहीं मिलता। ऐसी महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को ‘‘वन स्टॉफ सेंटर’’ के माध्यम से मदद मुहैया कराई जाती है, जिसमें वह साथ जाकर अपने साथ हुई घटना का जिक्र कर सकती हैं। इसी सेंटर में पीड़िताओं को हर तरह की सलाह भी दी जाती है। आर्य मित्र बिष्ट ने बताया कि वन स्टॉफ सेंटर में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और हिंसक शोषण का शिकार पीड़ित आदि को पुलिस सहायता, चिकित्सकीय सहायता, कानूनी सहायता के साथ साथ सेंटर सुविधाएं भी दी जाती हैं। सेंटर 24 घंटे खुला रहता है और पीड़ित महिलाओं की पहचान गुप्त रखी जाती है। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने महिलापरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय से विनीत वर्मा तबस्सुम, वन स्टाफ सेंटर से डॉली पाल, खुशबू अवस्थी, रश्मि वर्मा व पुष्पा मौजूद रहीं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button