WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने किया जनपदीय श्री अन्न कार्यशाला का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री ने किया जनपदीय श्री अन्न कार्यशाला का शुभारंभ

Savdhan India News

केंद्रीय मंत्री ने किया जनपदीय श्री अन्न कार्यशाला का शुभारंभ


लखीमपुर-खीरी। उप्र मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, मंझरा में दो दिवसीय जनपदीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान श्री अन्न की खेती तथा प्राकृतिक खेती करने वाले किसान आलोक शुक्ला, लियाकत अली, बबिता, यदुनन्दन सिंह पुजारी, अनुपम बाजपेई सहित 18 कृषकों को पावर स्प्रे प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया।
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री श्री टेनी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, जिसकी 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आधारित है। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के जीवन में उत्थान, नौजवानों में कार्य करने की क्षमता में विकास तथा गरीब तबके की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत सारी योजनाए चलायी जा रही है, जिससे समाज में बहुत बड़ा बदलाव आया है। कम जोत के कृषकों, जमीन की उर्वरा शक्ति, कम उत्पादन लागत, उचित उत्पादन मूल्य, नैनों यूरिया, मिट्टी की जाँच, उन्नत बीज एवं उकरणों पर अनुदान, फसल नुकसान होने की दशा में फसल बीमा तथा उचित मूल्यों पर फसल विपणन की व्यवस्था सम्बन्धी विभिन्न सुविधायें सभी कृषकों को प्राप्त हो रही है। ई-मण्डी की व्यवस्था के माध्यम से कृषक अपने उत्पादन को कहीं पर बेच सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 50 प्रतिशत रासायनिक खादें विदेश से मंगायी जाती हैं। देश में लगातार नैनो यूरिया एवं डीएपी के कारखाने लगाये जा रहे हैं। अगले पांच वर्षों में हमें यूरिया विदेश से मगाना नहीं पड़ेगा। भारत सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर कोआपरेटिव की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में अभी तक रैक प्वाइंट नहीं था। इस वर्ष 23 दिसम्बर से जनपद के गोला में रैक प्वाइंट शुरू हो जायेगा, जिससे परिवहन की सुविधाए बढ़ जायेंगी। कृषक बंधु जिले में श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें तथा कार्यशाला से ज्ञानार्जन प्राप्त करें। डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने कहा कि आज उप्र मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कृषकों को मिलेट्स से सम्बन्धित मिनीकिट्स का वितरण पूर्व में किया गया है। मिलेट्स में प्रोटीन, कैशियम व विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। सभी आवश्यक एमीनो एसिड्स, विटामिन-ए, बी तथा फास्फोरस जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक है एवं संतुलित मात्रा में उपलब्ध है। इन अनाजों में उपलब्ध रेशे की मात्रा से उदर विकार, उक्त रक्तचाप तथा आंतों के कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा होती है। डीसीबी चेयरमैन विनीत मनार ने कहा कि पीएम की मंशा कृषकों को समृद्ध बनाने की है। इफ्को एवं कृभकों द्वारा नैनों यूरिया व डीएपी का उत्पादन किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से फसलों पर खाद एवं दवाओं का स्प्रे करने की योजना शुरू की गई है, जिसमें आवश्यकतानुसार ही छिड़काव होगा। इस दौरान सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र अध्यक्ष डॉ. निरंजन लाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ .पीके बिसेन, डॉ. विवेक पाण्डेय व डॉ. एके दीपक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button