लखीमपुर खीरी: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक,लिए गए अहम फैसले
भारत-नेपाल के अफसरों की बैठक


लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक,लिए गए अहम फैसले
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले में लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर शनिवार को बैठक में वर्चुअल तरीके से जुड़े आईजी रेंज तरुण गाबा सहित जिले के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा सहित जिले के विभिन्न अधिकारियों व नेपाल के मुख्य जिलाधिकारी कैलाली धर्मेंद्र कुमार मिश्रा मुख्य जिलाधिकारी कंचनपुर गोपाल कुमार व एसपी कैलाली पदम बिस्ट साहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी मे भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक पलिया स्थित एसएसबी की 39वी वाहिनी गदनिया के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें दोनों देशों के बीच लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और सूचनाओं का आदन-प्रदान करने को लेकर सहमति बनी। इसके अलावा बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बरतने, अपराधियों पर लगाम लगाने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी, अपराधियों की धरपकड़ सीमा के दोनों तरफ कैसे की जाए जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर अपराधियों को संरक्षण ना मिल सके आदि महत्पूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई।





