

अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक व पलिया क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी के नेतृत्व मे थाना सम्पूर्णानगर के चौकी प्रभारी परसपुर उ0नि0 साहब लाल मय टीम के थाना क्षेत्र के ग्राम महिपालपुरवा से एक शराब माफिया को किया गिरफ्तार। पूछताछ के दौरान अपना नाम रामकिशोर पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम महिपालपुरवा थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। शराब भट्टी व लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 33/24 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।





