लखीमपुर खीरी: अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गौरीफंटा पुलिस व SSB ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है जिसको लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरतते हुए तस्करों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार करती है वही एक बार फिर जिले के इंडो नेपाल सीमा के गौरीफंटा में कोतवाली गौरीफंटा के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव व उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडे ने अपने हमराहियों व सीमा पर तैनात 39 वी वाहिनी के भागीरथ ने अपने जवानों के साथ मिलकर की जा रही संयुक्त गश्त व चेकिंग के दौरान शुक्रवार को क्षेत्र के ही 18.50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर को नेपाल राष्ट्र में तस्करी हेतु ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। जिस ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता निवासी मोहल्ला रंगरेजन प्रथम थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी बताया है । जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग लाख रूपए बताई जा रही है । जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।





