उत्तर प्रदेश
परीक्षार्थियों की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ध्यान : पालिकाध्यक्ष
गुरूवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए रैन बसेरों में की गई रहने एवं भोजन की व्यवस्था

परीक्षार्थियों की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ध्यान : पालिकाध्यक्ष
– गुरूवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए रैन बसेरों में की गई रहने एवं भोजन की व्यवस्था

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। गुरूवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में हजारों की संख्या में विद्यार्थी नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा देने आ रहे हैं। उनके लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नीलकण्ठ मैदान और त्रिलोक गिरि मंदिर के रैन बसेरों में परीक्षार्थियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था की है। उन्होंने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी भी कठिनाई के अपनी परीक्षाएं दे सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थी को रहने के लिए या भोजन के लिए कोई समस्या हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9415460769 परप या गौरव ज्ञान त्रिपाठी के मोबाइल नम्बर 9453980758 पर सम्पर्क कर सकते हैं। कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।






