लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर थाना पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार


संपूर्णानगर थाना पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते इंडो नेपाल सीमा के संपूर्णानगर में संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी के खजुरिया चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर शनिवार को ग्राम गोविंदनगर से पड़ोसी देश नेपाल बाइक से तस्करी कर ले कर जा रहे दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर व एक नेपाली मोटरसाइकिल सु0प0प्र0 01.010प2352 बरामद हुई है,जिसका नाम उत्तम सिंह पुत्र शेरबहादुर , नीरज पड़ाल पुत्र गणेशराज पड़ाल निवासी ओड़ा न0 4 उप महानगर पालिका बहेड़ी थाना धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र बताया है । फिलहाल पकड़े गए अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है ।





