
छात्र-छात्राओं से सांसद ने किया संवाद
बाराबंकी। विकास खण्ड देवां के अंतर्गत बबुरीगाँव में स्थित आर.पी.एस कालेज आफ फार्मेसी में भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विकसित भारत एम्बेसडर बनाने के लिए छात्र -छात्राओं से संवाद किया साथ में नमो एप डाउनलोड करवाया तथा नमो एप के बारे में छात्र –छात्राओं से जानकारी साँझा की ।
इस अवसर पर कालेज प्रबंधक आर.पी सिंह, मण्डल अध्यक्ष विनय मौर्य, प्रदीप कुमार रावत, नितिन मौर्या, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, श्रवण रावत, अमरनाथ रावत सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें






