WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Savdhan India News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश


लखीमपुर-खीरी। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रुप से सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
बैठक में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बैठक के एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति बताई। जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतको की अद्यतन स्थिति, प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा हुई। डीएम ने कहा कि पूरे स्वास्थ्य महकमे को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेतकों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। सभी अधीक्षक लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए डेली मॉनिटरिंग करें। मरीज व उनके तीमारदारों से चिकित्सक बेहतर व्यवहार करें। मरीजों को दिया जाने वाला भोजन की गुणवत्ता एमओआईसी स्वयं चेक करें। सीएचसी व पीएचसी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। निर्देश दिए कि सभी पोर्टल्स पर फीडिंग को अपडेट रखा जाए, वही आपरेटर का समयबद्ध भुगतान भी सुनिश्चित कराया जाए। सभी एमओआईसी सुनिश्चित कराए कि सभी चिकित्सालियों से संस्थागत प्रसव की रिपोर्टिंग प्रॉपर हो। सभी आशा संगीनियों का नियमित, समयबद्ध भुगतान हो इसे सुनिश्चित कराए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जन्म मृत्यु पंजीकरण, आरसीएच सहित अन्य पोर्टल पर डाटा एंट्री ससमय शत-शत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ब्लॉकवार आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा की, प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सालयों में ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, उसके सापेक्ष उपचारित लाभार्थियों की अद्यतन स्थिति, जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ रेश्यो, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, ई-संजीवनी आईपीडी, ओपीडी, संचारी रोग, कवच एप्लीकेशन से परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में डॉ धनीराम, डीटीओ डॉ प्रमोद, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, सीएमएस, डीपीएम अनिल यादव, डीपीओ सहित सभी एमओआईसी एवं सीडीपीओ मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button