WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

निघासन क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के शव पाये जाने से भारतीय बजरंग दल में रोष

- इस प्रकरण का पर्दाफास करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Savdhan India News

निघासन क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के शव पाये जाने से भारतीय बजरंग दल में रोष

– इस प्रकरण का पर्दाफास करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। निघासन क्षेत्र में गोवशीय पशुओं के शव मिलने से लोगों में काफी रोष है। आक्रोशित भारतीय बजरंग दल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उल्लेखीय है कि जिले की निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर के मजरा कोड़िया स्थित गोशाला के सैकड़ों गोवंशीय पशु गौशाला के निकट नाले में मृत पाए गए थे। जिनकी मृत्यु भूख व ठंड लगने के कारण होना बताया जा रहा है, जो संदिग्ध प्रतीत होता है। पशु हत्याकांड मे लिप्त हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए भारतीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अशोक जोशी की अध्यक्षता में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है पशु हत्याकांड में ग्राम प्रधान रामकुमार व ग्राम सचिव राजेश कुमार, चिकित्साधिकारी इंद्र देव व लेखपाल लावण्य गंगवार को मुख्य अपराधी बताया गया है। जांच सदस्यों द्वारा इनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय बजरंग दल ने मांग की है कि गउ हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और इनके विरुद्ध कठोर करवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में सभी हिंदू संगठन एकजुट होकर जिलास्तर पर महापंचायत करके बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री अशोक जोशी, जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ‘‘एडवोकेट’’, जिला गोरक्षा प्रमुख अनूप गुप्ता, जिला मंत्री मुनीश सिंह, आकाश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, आलोक शर्मा, विमलेश, विजय यादव, अंश प्रजापति, अंश तिवारी, आयुष राठौर, दीपक सक्सेना, कन्हैयालाल शाह, तरुण यादव, आयुष वर्मा, सतेंद्र, अनुज, अनुराग तिवारी, ऋशभ तिवारी, श्यामू शाह, विकाश कुमार, रिंकू वर्मा, सनत मिश्रा, दिलीप वर्मा, बबलू शाह, गुलशन सिंह, जितिन मिश्रा, कर्तव रावत व आयुष राठौर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button