WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने की दी गई जानकारी

- नगर के विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Savdhan India News

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने की दी गई जानकारी

– नगर के विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर क्राइम से बचने से सम्बन्धित जानकारी दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में क्राइम इंस्पेक्टर रवीन्द्र कुमार पांडेय द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एटीएम व बैंक का कोड आदि किसी से भी साझा न करें। यदि कोई कॉल बैंक के नाम से आती है और आपसे आधार या पैन नंबर मांगा जाता है तो नहीं देना चाहिए। कोई बैंक किसी से उसके आधार, पैन व ऐटीएम का पिन नंबर नहीं मागता है। यदि किसी व्यक्ति को कोई भी समस्या है तो वह बैंक जाकर अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। इससे वह लोग जालसाजी कर आपका पैसा बैंकों से साइबर अपराध के माध्यम से निकालने में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी सभी लोग अपने-अपने घरों में भी अवश्य दें। इस अवसर पर प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी व प्राचार्या मधु त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button