खबर का हुआ असर और पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नंबर पांच का किया निरीक्षण
- पालिकाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों की समस्या का किया समाधान, लोगों में खुशी

खबर का हुआ असर और पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नंबर पांच का किया निरीक्षण
– पालिकाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों की समस्या का किया समाधान, लोगों में खुशी

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर पालिका के वार्ड नम्बर पांच में हो रही गन्दगी को लेकर लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मोहल्लेवासियों की समस्या को ‘‘बरेली की आवाज’’ समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का असर हुआ और पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ ने मोहल्लेवासियों की समस्या का समाधान किया। बीते 13 दिसंबर से शुरू हुए स्वच्छता जनजागृति कार्यक्रम के उपरांत बुधवार को समाज सेविका अंशिका सक्सेना ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ से वार्ड को अच्छी तरह से स्वच्छ बनाए जाने हेतु चर्चा की थी। समाज सेविका का कहना है कि वार्ड में गंदगी पड़े रहने से वार्डवासियों के साथ-साथ आम जनमानस को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खाली पड़े प्लाटों की गंदगी बीमारी को दावत दे रही है। चर्चा के उपरांत वार्ड नम्बर पांच मुन्नूगंज में पहुंचे पालिका अध्यक्ष ने वार्ड का निरीक्षण कर वार्ड को अच्छी तरह से स्वच्छ बनाते हुए वार्ड का सौन्दर्यीकरण कराने के लिए वार्डवासियों से रूबरू होकर चर्चा की। साथ ही एसआई को तत्काल साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए। चैयरमेन ने कहा कि स्वच्छत वातावरण की संपूर्ण सफलता के लिए व्यापक जन भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को घर-घर तक पहुंचना ही हमारा लक्ष्य है। अध्यक्ष के निर्देशानुसार शुक्रवार को पहुंचे सफाई कर्मियों ने जमीनी स्तर से सफाई करनी शुरू कर दी।






