
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। ईसानगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के ही ग्राम ग्राम सेमरिया निवासी रहेश पुत्र आशाराम भार्गव को 12 बोर के एक देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री शेषनाथ दूबे, कांस्टेबल अंकित राठी व राहुल कुमार मौजूद रहे।





