क्राइम
गौरीफंटा पुलिस ने अवैध नेपाली शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गौरीफंटा पुलिस ने अवैध नेपाली शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गौरीफंटा पुलिस ने अवैध नेपाली शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोमवार को गौरीफंटा पुलिस ने क्षेत्र के ही ग्राम बनगवां निवासी संदीप पुत्र खेमकरन व सूरज पुत्र सिपाही गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 30-30 पौआ अवैध नेपाली शराब बरामद हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल मोहित कुमार, राजीव सिंह व शिवम मौजूद रहे।