मोहित शुक्ला के हत्याभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहित शुक्ला के हत्याभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहित शुक्ला के हत्याभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। रविवार को धौरहरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 व 201 में वांछित मोहित शुक्जा के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि बीते 19 नवम्बर को थाना ईशानगर क्षेत्र के ग्राम अवस्थीपुरवा क्रेशर के पास धौरहरा निवासी मोहित शुक्ला पुत्र मन्नूलाल शुक्ला का शव मिला था। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर धौरहरा पुलिस कोतवाली में बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिरगिट्टी शुभम जायसवाल उर्फ छोटू पुत्र राकेश जायसवाल एवं गौरव उर्फ गोलू जायसवाल पुत्र अजय कुमार निवासी मोहल्ला अम्बेडकरनगर कस्बा व थाना धौरहरा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जालिमनगर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक मोहित शुक्ला का बैग, इलाहाबाद बैंक की पासबुक व एक जोड़ी कपड़ा घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है। पूछतांछ के दौरान दोनोे अभियुक्तों ने दवा एजेन्सी के कारोबार में पैसों की हेराफेरी के कारण क्षुब्ध होकर मोहित शुक्ला की हत्या करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक ब्रह्मनन्द व कांस्टेबल आदर्श चौरसिया मौजूद रहे।





