WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

पलिया नगर बना जुआरियों का अड्डा

कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Savdhan India News

पलिया नगर बना जुआरियों का अड्डा

कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई


पलियाकलां-खीरी। नगर में जुआरी काफी तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। पूरा नगर जुआरियों का अड्डा बन चुका है। कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
बता दें कि पलिया नगर में इस समय जगह-जगह जुआरी जुआ खेलते नजर आ जाते हैं। नगर में किसी भी खाड़ी पड़े स्थान पर जुआरी आपको जुआ खेलते मिल जाएंगे। फिर चाहें वह मेला सिंह चौराहा हो या चमन चौराहा या फिर मछली मण्डी। नगर में ऐसे कई स्थान हैं, जहां शाम होते ही जुआरियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। पूर्व कई बार नगर के विभिन्न स्थानों से जुआ पकड़ा भी जा चुका है। कुछ दिनों तक तो जुआ बन्द रहा, उसके बाद पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए जुआरी फिर से सक्रिय हो गए। इसी तरह से नगर के मोहल्ला रंगरेजान में भी पिछले कई दिनों से जुआ हो रहा है। कई बार इस सम्बन्ध में कोतवाली से लेकर नगर पुलिस चौकी तक की पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस कारण जुआरियों को हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं। अभी हाल ही में नगर के मोहल्ला रंगरेजान में कुछ जुआरी एक युवक का दिनदहाडे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कुछ लोगों ने दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। कुछ ही देर में लोगों ने मोबाइल छीनने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया और मोबाइल देने को कहा। तब पता चला कि जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने मोबाइल को गिरवी रख दिया है। कड़ी मशक्कत करने के बाद मोबाइल का पता लगाया गया और दोनों युवकों के परिजनों ने पैसे देकर मोबाइल गिरवी से मुक्त कराकर युवक को वापस किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button