आज से हुआ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
- मंगलवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ, यज्ञ भगवान को समर्पित की जाएंगी आहुतियां

आज से हुआ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
– मंगलवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ, यज्ञ भगवान को समर्पित की जाएंगी आहुतियां

पलियाकलां-खीरी। भीरा-पलिया के मध्य स्थित शारदा नदी तट पर दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ, देव दीपावली मेला एवं कल्पवास का आयोजन किया जा रहा है। श्रीकुल उपासक पंडित गोविंद माधव मिश्र के संयोजन में उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं। प्रातः कालीन बेला में माता लक्ष्मी का डोला श्रीकुल आश्रम से पदयात्रा कर शारदा तट पर ले जाया गया। जहां पूर्व कार्यक्रम के अनुसार मां भगवती की स्थापना श्राद्ध, नंदी मुख पूजन व पंचांग पूजन का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अरणीमंथन कर अग्नि भगवान का प्रवेश कराया गया। उक्त कार्यक्रम नैमिष धाम से पधारे आचार्य तथा पुरोहितों की देखरेख में कराया जा रहा है। इस दौरान श्रीकुल उपासक गोविंद माधव मिश्र के अतिरिक्त सोमेश माधव मिश्र, डॉक्टर एके अवस्थी, रामू वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, एड. गगन मिश्रा, अतुल गुप्ता, उमाशंकर मिश्रा, निरंकार प्रसाद बरनवाल, विश्वकांत त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, आचार्य अतुल शुक्ला, आचार्य विनय कुमार त्रिपाठी, यज्ञाचार्य पंडित प्रेमशंकर शुक्ला, संतोष मिश्रा, नीलम मिश्रा, मंजू मिश्रा, मंजू वर्मा, श्रीराम वर्मा, कृष्ण कुमार ‘‘गोपी’’, जेपी शर्मा, कल्याण प्रसाद अग्रवाल, धनेंद्र शुक्ला, सुनील कुमार गुप्ता, शांतिस्वरूप शुक्ला, बीटू शुक्ला, ईशू गुप्ता, आदर्श अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा व गौरव राणा सहित सैकड़ो महिला पुरुष भक्त मौजूद रहे।






