
ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
खीरी जिले की सम्पूर्णानगर पुलिस ने की कार्रवाई

संपूर्णानगर-खीरी। स्थानीय कोतवाली ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम गोविन्दनगर निवासी अरविन्द गुप्ता पुत्र स्व. भगवानदास गुप्ता को ग्राम मझरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से तलाशी से तलाशी के दौरान आठ ग्राम ब्राउन शुगर व एक बाइक संख्या यूपी 31 एक्यू 8105 होण्डा ड्रीम युगा बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 251/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आदित्य कुमार यादव, हेड कांस्टेबल वृजमोहन, शैलैन्द्र शुक्ला व अक्षय चन्द्रवंशी मौजूद रहे।





