उत्तर प्रदेश
छठ पूजा पर ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी : एसपी
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने किया छठ पूजास्थल का निरीक्षण

छठ पूजा पर ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी : एसपी
– पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने किया छठ पूजास्थल का निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के दृष्टिगत सेठ घाट स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर को छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। छठ पूजा स्थल पर एक 24 घण्टे वाला अस्थाई कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था को सेक्टरों में बांटा गया है तथा यातायात व पार्किंग व्यवस्था हेतु यातायात निरीक्षक को भी निर्देशित किया गया है। एसपी ने बताया कि यातायात डायवर्जन की एडवायजरी जारी की जायेगी। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्रॉन कैमरा से निगरानी की जायेगी। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर व्यवस्था चाक-चौबंद की जायेगी।






