
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

भीरा-खीरी। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भीरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम सलामतनगर निवासी अनीमुल खाँ पुत्र शरीफुल खाँ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध मु.अ.सं. 564/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मो. जुबेर अहमद, कांस्टेबल संजीव व प्रदीप चीमा आदि मौजूद रहे।





