लखीमपुर खीरी : किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने पलिया विधानसभा का किया तूफानी दौरा, जनसंपर्क कर जाना हाल-चाल
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों और सम्मानित क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना


पलिया कलां (खीरी) उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र 137-पलिया में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों और सम्मानित क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना। भ्रमण के दौरान बृज मौर्या ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। क्षेत्रवासियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजन यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एवं नगर अध्यक्ष कांग्रेस, संपूर्णानगर,रामचंद्र प्रदेश सचिव, किसान कांग्रेस प्रधान संदीप गौतम,रावण दास राना,आशाराम राना, लक्ष्मण राणा,रामू राना,शेर सिंह राना भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नेताओं ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।





