लखीमपुर खीरी : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का जोरदार स्वागत, जनसमस्याओं पर मंथन
कृषि एवं किसान, गन्ना भुगतान में देरी और बाढ़ से होने वाली तबाही


पलिया कलाँ-खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी के पलिया आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मोहल्ला टेहरा, निघासन रोड स्थित आलोक मिश्रा (भइया) के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विकास और ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई।
परस्पर सम्मान और आत्मीयता
कार्यक्रम के दौरान आलोक मिश्रा ने सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सत्येंद्र कुमार बारी ने भी आलोक मिश्रा को अंगवस्त्र और भारत माता की प्रतिमा भेंट कर उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की। समारोह मात्र शिष्टाचार भेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। आलोक मिश्रा ने माननीय सदस्य के समक्ष निम्नलिखित
बुनियादी ढांचा, नगर की सड़कें, स्वच्छता और जल निकासी की बदहाल स्थिति।
कृषि एवं किसान, गन्ना भुगतान में देरी और बाढ़ से होने वाली तबाही।
वन्य जीव संघर्ष, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि और फसलों को होने वाला भारी नुकसान।
विकास की गति, क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों की आवश्यकता।
समस्याओं को सुनने के बाद माननीय सदस्य बारी ने कहा कि इन सभी मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अभ्युदय मिश्रा (पारस), अभिराज मिश्रा (पुष्कर), देवांश मिश्रा, पंकज पांडेय, संजय शर्मा, पंडित शिवकुमार मिश्र, अजय प्रताप चौहान, डॉ. विपुल और सत्येंद्र पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।





