WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
धार्मिक

लखीमपुर खीरी : भक्ति के रंग में रंगा पलिया शहर, मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भव्य श्याम निशान यात्रा का आयोजन

​हारे के सहारे के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेकी मत्था

Savdhan India News

​पलिया कलां (खीरी)
हर माह की ग्यारस की पावन परंपरा को निभाते हुए इस रविवार भी बाबा श्याम की असीम कृपा से शहर में भव्य एवं दिव्य ‘नशान यात्रा’ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा मार्ग ‘श्याममय’ नजर आया। ​निशान यात्रा का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे रानी सती दादी मंदिर से हुआ। यहाँ से सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का पावन निशान (ध्वज) थामे हुए खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” और “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मधुर भजनों और कीर्तन की धुनों पर थिरकते भक्तों के उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं सांवरिया सेठ अपने भक्तों के बीच विराजमान होकर कृपा वर्षा कर रहे हों। ​इस पावन अवसर पर आलोक मिश्रा (भइया) विशेष रूप से सम्मिलित हुए। बाबा के प्रति उनकी अटूट आस्था और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था। उनके साथ मारवाड़ी युवा मंच के सचिन बंसल, मनीष गर्ग, मोहित गर्ग, दिनेश गर्ग, प्रांशु जैन एवं पिंकी गर्ग ने भी पूरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को संभालते हुए इस पुण्य आयोजन को सफल बनाया। ​यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। मंदिर पहुँचकर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्येक माह होने वाली यह यात्रा भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बन चुकी है, जहाँ ऊंच-नीच का भेद भूलकर हर कोई केवल श्याम रंग में रंगा नजर आता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button