देश दुनियाँ के लिए पटेल का किरदार अत्यंत प्रेरक है: उपेन्द्र
देश दुनियाँ के लिए पटेल का किरदार अत्यंत प्रेरक है: उपेन्द्र

बाराबंकी। सरदार पटेल का व्यक्तित्व और किरदार अत्यंत प्रेरणादायक है। आज भी पटेल के आदर्श उनके सिद्धांत प्रकाश देने वाले हैं।
उक्त विचार उपेन्द्र सिंह रावत पूर्व सांसद ने सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित अन्तर्विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान करने के समय अपने संबोधन में कहे।
अध्यक्षता कर रहे विक्रम सिंह ने कहा कि देश मे पहली बार सरदार पटेल की आरती करने का श्रेय बाराबंकी को है जो गर्व का विषय है। पटेल के प्रेरक व्यक्तित्व से जन जन को परिचित कराना ट्रस्ट के उद्देश्य है।
सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट के सचिव एवं प्रतियोगिता संयोजक प्रदीप सारंग के संचालन में सम्पन्न जनपद स्तरीय अन्तर्विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साई इण्टर कालेज शुक्लाई की आर्या जायसवाल ने, द्वितीय स्थान जमीलुर्रहमान बालिका इंटर कालेज कम्पनी बाग ने तथा तृतीय स्थान बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज कोठी की उम्मे नायसा ने प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः ग्यारह सौ, नौ सौ, सात सौ रुपये का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इनके साथ पाँच छात्र छात्राओं जयहिन्द इण्टर कालेज बाराबंकी की शालू गौतम, सरदार पटेल बाल विकास विद्यालय मोहदीपुर के सचिन कुमार, यंग स्ट्रीम इण्टर कालेज की खुशी जायसवाल, कृषक बाल विद्यालय उधवापुर की सानिया यादव, पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज के अमन मिश्रा को दो सौ , दो सौ रुपये के सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता से बाहर दर्शकों में से छात्रा जेबा के भाषण पर भी दो सौ रुपये का नकद सांत्वना पुरस्कार प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ अम्बरीष अम्बर, हास्य कवि प्रदीप महाजन, कवि गीतकार डॉ कुमार पुष्पेन्द्र, ओजकवि सूर्यान्शु शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज के प्रिंसिपल राधेश्याम धीमान, यूनाइटेड टीचर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, यंग स्ट्रीम इण्टर कालेज के प्रिंसिपल विनय कुमार श्रीवास्तव, आँखें फाउंडेसन के अध्यक्ष सदानंद वर्मा, समाजोत्थान संगठन के ब्लॉक हरख प्रभारी राजपाल वर्मा, समाजसेवी रत्नेश कुमार, इन्द्रराज वर्मा, ट्रस्टी सियाराम वर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।





