WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता ने फहराई विजय पताका, भाजपाईयों ने पहनाई फूलों की माला

नवीन मण्डी परिसर में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मतगणना

Savdhan India News

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता ने फहराई विजय पताका, भाजपाईयों ने पहनाई फूलों की माला

– नवीन मण्डी परिसर में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मतगणना

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। नवीन मण्डी परिसर में मतगणना को कार्य शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। पांच चरणों में हुई मतगणना में वोटों की गिनती की गई। पहले चरण की घोषणा करने के बाद दूसरे चरण की घोषणा हुई और उसके बाद तीसरे चरण की भी घोषणा की गई। चौथे चरण की घोषणा नहीं की गई। सभी मीडियाकर्मी इंतजार में बैठे रहे, लेकिन घोषणा न होने की वजह से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर मीडियाकर्मी चौथे चरण की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, उधर दूसरी ओर सोशल मीडिया पर चौथे चरण की अपडेट पहुंच गई। इसका मतलब यह था कि मतगणना पांडाल के अन्दर मोबाईल भी सक्रिय थे, जबकि मतगणना पांडाल के अन्दर मोबाईल लेकर जाना वर्जित था। इसके बाद भी मतगणना पांडाल में मोबाईल सक्रिय रहे। उसके बाद पांचवें राउण्ड की मतगणना की भी मीडियाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं हुई और न ही अनाउंसमेट किया गया। पांचवें राउण्ड में केवल इस बात का अनाउंसमेंट किया गया कि 126 वोटों से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता की विजय हुई। लक्ष्मी देवी गुप्ता की विजय की घोषणा होते ही मण्डी गेट पर भाजपाईयों एवं उनके समर्थकों की भड़ जुट गई। सभी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। लक्ष्मी देवी गुप्ता ने सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर के मतदाताओं ने सहयोग करके सहानुभूति के साथ मुझे विजय दिलाई है, उसी प्रकार से वह भी नगरवासियों की उम्मीद पर खरी उतरेंगी और अपने पति स्व. केबी गुप्ता के सपनों को साकार करके नगरवासियों के दिलों में अपनी जगह बनाएंगी। उन्होंने नगरवासियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ उनके सुपुत्र वरूण गुप्ता, भाजपा के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, आशीष गुप्ता, अमित महाजन, राजलीव गुप्ता एवं अंकित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button