WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पलिया मण्डी की वाउण्ड्रीवाल में किया गया पीला ईंटों का प्रयोग

- घोटाला छिपाने के लिए दीवार बनने के तुरन्त बाद ही करा दिया गया प्लास्टर] दीवार का प्लास्टर छुड़ाकर देखा जाए तो हो जाएगा खुलासा

Savdhan India News

पलिया मण्डी की वाउण्ड्रीवाल में किया गया पीला ईंटों का प्रयोग

– घोटाला छिपाने के लिए दीवार बनने के तुरन्त बाद ही करा दिया गया प्लास्टर] दीवार का प्लास्टर छुड़ाकर देखा जाए तो हो जाएगा खुलासा


(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। तमाम प्रयासों के बाद सरकारी कार्य समय से पूरे होने के दो प्रमुख कारण निकलकर सामने आए हैं। जिनमें पहला कारण है दबाव और दूसरा कारण है घोटाला। इसका एक उदाहरण नवीन मण्डी परिसर में देखने को मिला।
दरअसल स्थानीय मण्डी परिसर में तीन-चार दिन पूर्व वाउन्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया था, जिसमें जमकर घोटाला हुआ है। इस वाउण्ड्री में ठेकेदार द्वारा पीला ईंटों का प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं ठेकेदार ने अपनी चोरी को छिपाने के लिए निर्माण के तुन्त बाद ही दीवार पर प्लास्टर भी करा दिया। हालांकि अभी टूटी हुई कुछ ईंटें अभी भी मौके पर पड़ी हुई हैं। यदि दीवार पर किए प्लास्टर को छुड़ाकर देखा जाए तो निश्चित रूप से किए घोटाले की असलियत सामने आ जाएगी। परन्तु दबी जुबान से कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा किया जाना संभव नहीं है, क्योंकि ठेकेदार का कुछ सत्तापक्ष के दिग्गजों से अच्छी पकड़ बताई जा रही है। अब देखना यह है कि इस वाउण्ड्रीवाल की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर सत्तापक्ष के दिग्गजों से अच्छी पकड़ होने के नाते मामले को दबा दिया जाता है। बता दें कि यदि इसी तरह से भ्रष्टाचारियों द्वारा सरकार को बदनाम किया जाता रहा तो आने वाले समय में इसका असर सरकार पर पड़ना तय है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button