प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर को मिली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता
प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर को मिली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता

प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर को मिली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता
पलियाकलां-खीरी। तहसील क्षेत्र के चंदनचौकी में स्थित प्रताप नारायाण स्मारक सरस्वती विद्या मन्दिर को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की एक साथ मान्यता प्रदान की गई है।
कालेज के प्रिंसिपल बल्देव श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की मान्यता एक साथ मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इंटर में विज्ञान वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा मानविकी वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल, गृहविज्ञान तथा कंप्यूटर विषय में की मान्यता प्रदान की गई है। कालेज की मान्यता मिलने की जानकारी मिलते ही सम्पूर्ण थारू क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रिंसिपल बल्देव श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के बच्चों को अब इंटर तक पढ़ाई के लिए चंदन चौकी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।