WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर इंडो नेपाल कार्यशाला का हुआ आयोजन

दुधवा के अतिरिक्त नेपाल राष्ट्र के कई उच्च वनाधिकारी व नागरिक मौजूद रहे

Savdhan India News

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर इंडो नेपाल कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी जिले के तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया के अंतर्गत गौरीफंटा रेंज परिसर में डीटीआर उपनिदेशक डॉ. रंगा राजू टी की अध्यक्षता में इंडो-नेपाल ट्रांस बाउंड्री बैठक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दुधवा के अतिरिक्त नेपाल राष्ट्र के कई उच्च वनाधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।

दरअसल वन्य जीवों के साथ हो रहे अपराध को खत्म करने को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है वही जानकारी देते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर रंगराजू टी ने बताया कि
वन एवं वन्य जीव अपराध, अवैध व्यापार, मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता और परस्पर सहयोग को सुदृढ़ करने पर जोर देने को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इसकार्यशाला में वरिष्ठ डिवीजनल अधिकारी कैलाली, नेपाल श्री कृष्ण भट्ट, वरिष्ठ डिवीजनल अधिकारी कंचनपुर, नेपाल राम बिहारी ठाकुर, शुक्ला फांटा वन्य जीव विहार के चीफ वार्डन मनोज शाह, डीएसपी कैलाली धामी, भंसार निरीक्षक धनगढ़ी प्रकाश के अतिरिक्त नेपाल के कई अन्य अधिकारी तथा उपप्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां महावीर सिंह, एसएसबी के सहायक कमांडेंट मनफूज, विश्व प्रकृति निधि के रोहित रवि के अलावा गौरीफंटा, दुधवा, बनकटी आदि के रेंजर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ सहायक दुधवा रमेश कुमार ने किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button