उत्तर प्रदेश
बांसगाव पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ
बांसगाव पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ

बांसगाव पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के बांसगांव में पहुंची विकसित भारत यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, राजेश शुक्ला, उमेश तिवारी, पियूष जयसवाल, नितेश मिश्रा, सोनू मिश्रा एवं प्रधान सोमनाथ मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकरी दी। इस दौरान लाभार्थियों को आवासों की चाभियां प्रदान की गईं। साथ ही दो महिलाओं की गोद भराई व एक बालिका का अन्न परासन कराया गया। अतिथियों द्वारा असहाय व जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किए गए। ग्राम प्रधान सोमनाथ मिश्र ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।






