उत्तर प्रदेश
जंगली जानवर के हमले में महिला घायल, गांव में दहशत
गोला क्षेत्र में लगातार बाघ के हो रहे हमले, वन विभाग मौन

जंगली जानवर के हमले में महिला घायल, गांव में दहशत
गोला क्षेत्र में लगातार बाघ के हो रहे हमले, वन विभाग मौन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। रजानगर की बीट के ग्राम बहारगंज में एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटनाक्रम के अनुसार गांव निवासी सरला देवी बकरी चराने के लिए खेत पर गई थी। उसी दौरान जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे जानवर खेतों में भाग गया। गोला वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी को घटना की सूचना दी गई। सूचना वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना कर घायल महिला को इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। संजीव तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर देखा गया है, आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी जंगली जानवर ने महिला पर हमला किया है, इलाके में काविंग की जा रही है।






