WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बाघ की चहलकदमी को लेकर वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

सोमवार को बाघ ने एक गाय पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Savdhan India News

बाघ की चहलकदमी को लेकर वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

सोमवार को बाघ ने एक गाय पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में बाघ ने एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर बाघ गाय को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। इस घटना से भयभीत ग्रामीण पूरी रात आग जलाते और पटाखे छोड़ते रहे। ग्रामीणों का समस्या को मद्देनजर रखते हुए मोहम्मदी रेंज की वन विभाग टीम ने जमालपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में वन क्षेत्राधिकारी नरेश पाल सिंह ने किसानों से खेतों में अकेले न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि खेतों पर जाना बहुत आवश्यक है तो आप लोग समूह बनाकर ही जाएं। इस दौरान काफी होशियार रहने की आवश्यकता है। हमारे कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमण कर बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि वन विभाग अपना उत्तरदायित्व सही ढंग से नहीं कर पा रहा है। जब क्षेत्र में बाघ का इतना आतंक है तो वन विभाग उसे पकड़ने की व्यवस्था क्यों नहीं करता। यदि ऐसे में कोई बड़ी घटना घट जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इस दौरान बैठक में मित्रपाल सिंह तोमर, माया प्रसाद वर्मा, अशर्फीलाल, संतराम तोताराम, कमलेश कुमार, सुरेशचंद्र, संजय कुमार व वंशगोपाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button