WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सीआईडी इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स की मौत से शोक की लहर

क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरियल "सीआईडी" में निरीक्षक का किरदार निभाते थे दिनेश फडनिश

Savdhan India News

सीआईडी इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स (फ्रेडी) की मौत से शोक की लहर

– क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरियल “सीआईडी” में निरीक्षक का किरदार निभाते थे दिनेश फडनिश


(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

नई दिल्ली। सीआईडी सीरियल के कलाकार की मौत से सीआईडी के सभी कलाकारों एवं अन्य अभिनेताओं शोक की लहर दौड़ गयी। मित्रों लोकप्रिय क्राइम इन्वेस्टीगेशन सीरियल सीआईडी में फ्रेड्ररिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का सोमवार की रात चार दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता फडनिस की मल्टी ऑर्गन फैलियर की वजह से मौत हो गयी। वह 57 वर्ष के थे, दो नवम्बर वर्ष 1966 में जन्मे दिनेश फडनिश एक भारतीय दूरदर्शन अभिनेता थे। उन्हें सबसे दीर्घकालिक चलित धारावाहिक सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इस धारावाहिक में निरीक्षक के रूप में काम करने के अतिरिक्त उन्होंने सीआईडी के कुछ एपिसोड भी लिखे थे। इसके अलावा वह अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म सरफरोश में भी नजर आ चुके हैं। इंसपेक्टर फ्रेडरिक्स का रोल प्ले करने वाले एक्टर दिनेश फडनिस की मौत की सूचना ने उनके सभी चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। सीआईडी शो में इंसपेक्टर सचिन का किरदार निभाने वाले एक्टर हृषिकेश पांडेय ने उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिनेश फडनिश को अपना फैमिली मेंबर जैसा बताया है। उन्होंने दिवंगत एक्टर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने एक फैमिली मेंबर को खो दिया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button