WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

क्या आज साप्ताहिक बन्दी को सफल बनाने में कामयाब होगा स्थानीय प्रशासन

- बीते रविवार को साप्ताहिक बन्दी के दिन पलिया बाजार में खुली थीं लगभग 35 दुकानें, प्रशासन ने नहीं की थी कोई कार्रवाई

Savdhan India News

क्या आज साप्ताहिक बन्दी को सफल बनाने में कामयाब होगा स्थानीय प्रशासन

– बीते रविवार को साप्ताहिक बन्दी के दिन पलिया बाजार में खुली थीं लगभग 35 दुकानें, प्रशासन ने नहीं की थी कोई कार्रवाई


(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)
पलियाकलां-खीरी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद कल (आज) 14 जनवरी को फिर से रविवार आने वाला है। रविवार का मतलब साप्ताहिक बन्दी का दिन। इस दिन पर पलिया के बाजार में साप्ताहिक बन्दी रहती है। बन्दी को पूर्णतः सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सख्त निर्देश भी दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी कुछ व्यापारी बन्दी के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जिसके परिणामस्वरूप पिछले रविवार यानि सात जनवरी को मार्केट की लगभग 35 दुकानें खुली पाई गयी थीं। इसकी सूचना देने के बाद भी सम्बन्धित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब देखना यह है कि इस रविवार की साप्ताहिक बन्दी को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन कामयाब होता है या फिर जिलाधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखाने में व्यापारी कामयाब होते हैं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button