WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बगैर मरमीशन विद्युत विभाग ने गिराए दो विशालकाय पेड़

सरकार के "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान को पलीता लगा रहा पलिया का विद्युत विभाग

Savdhan India News

बगैर मरमीशन विद्युत विभाग ने गिराए दो विशालकाय पेड़

– सरकार के “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान को पलीता लगा रहा पलिया का विद्युत विभाग


(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। स्थानीय विद्युत विभाग ने बिना परमीशन लिए ही विद्युत उपकेन्द्र परिसर में खड़े दो विशालकाय पेड़ कटवा दिए हैं। चोरी से काटे गये इन वृक्षों को रातों-रात गायब करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि पेड़ काटने की सूचना वन विभाग को दी गयी थी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने पेड़ों का कटान रुकवा दिया था। उसके बाद मौका पाकर चोरी छिपे पेड़ काटकर गिरा दिए गये। जिनमें एक शीशम और दूसरा जामुन का पेड़ शामिल है। दोनों पेड़ विशालकाय हैं। एक ओर जहां सरकार पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाकर वृक्षारोपण पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर धरा का भूषण कहे जाने वाले वृक्षों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है। कहीं लकड़कट्टे ठेकेदारों द्वारा तो कहीं सरकारी विभागों द्वारा। आए दिन हो रही हरियाली की विनाशलीला को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार अभी भी पर्यावरण बचाने के प्रति गम्भीर नहीं है। पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान चलाकर सिर्फ और सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button